फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहीर रेजिमेंट की मांग के लिए भेजे जाएंगे 20 लाख पोस्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अहीर रेजिमेंट की मांग के लिए भेजे जाएंगे 20 लाख पोस्ट कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राव पायलट ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि लंबे समय से अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहे यादव समाज की मांग अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी हैं। अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के बैनर तले पहले देश के सभी जिलों में अहीर रेजिमेंट की मांग के लिए धरना, प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे गए थे। अब दूसरे चरण में प्रधानमंत्री को अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर 20 लाख पोस्ट कार्ड भेजे जाएंगे। हरियाणा में इसकी शुरूआत 16 जुलाई 2017 को गुड़गांव के सेक्टर 10ए के श्रीकृष्ण भवन से की गई। इस समारोह में हरियाणा यादव महासभा व हरियाणा युवा यादव महासभा के सभी प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों सहित यादव समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों एवं युवाओं ने शिरकत की। अब यह पोस्ट कार्ड अभियान सभी जिलों में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में यह अभियान 23 जुलाई को यादव धर्मशाला में प्रात: 10 बजे शुरू किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता यादव सभा महेंद्रगढ़ के अध्यक्षता डॉ. प्रेम राज यादव करेंगे। रमेश राव पायलट ने बताया कि अहीर रेजिमेंट अहीरों की मांग नहीं बल्कि उनका हक है क्योंकि आजादी से पहले और आजादी के बाद जितने भी युद्ध हुए है उन सभी में यादव समाज के वीर जवानों कमी भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण रही है। यादव वीरों द्वारा लड़ी गई रेजांगला की लड़ाई तो पूरे विश्व के सैनिक इतिहास में एक प्रेरणा के रूप में सदा मौजूद रहेगी। पायलट ने कहा की जिस कौम ने बहादुरी, वीरता, रणकौशल एवं बलिदान की पर परा को निभाते हुए एक विक्टोरिया क्रॉस, 2 जॉर्ज क्रॉस, 4 मिलिर्टी क्रॉस, एक परम वीर चक्र, 3 अशोक चक्र, 4 महावीर चक्र, 29 वीर चक्रों समेत अनेकों शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र एवं सेना मेडल जीते हो उस बहादुर अहीर कौम की रेजिमेंट ना होना अहीरों का नही बल्कि देश का दुर्भाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें