नवयुवक मंडल ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नव युवक मंडल नांगल काठा ने हरिद्वार से 5वीं डाक कांवड़ लाकर शुक्रवार सुबह शिव मंदिर नांगल काठा में जलाभिषेक किया। मंडल के सदस्य भीम सिंह और प्रणित ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह 5.15 बजे हरिद्वार से गंगाजल डाक कांवड़ चली थी। जो 24 घंटे 15 मिनट में करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय कर गांव नांगल काठा के शिव मंदिर में चढ़ाई गई। इस डाक कांवड़ में मंडल के सदस्य बलजीत, भीम, मनोज, प्रणित, वेदपाल, छोटेलाल, दीपक, संदीप, कृष्ण, आकाशदीप, दीपक, अनूप, राकेश, पुनीत, टोनी, रविंद्र, गोलिया, विनोद, सत्यनारायण आदि ने अपना सहयोग दिया।