फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन में किसानों को बांटे 1800 यूरिया बैग

विज्ञापन
फोटो संख्या:64- सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद लेकर जाते किसान--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर शुक्रवार को यूरिया खाद के 3500 बैग पहुंचने के बाद किसानों की लाइन लगी। हैफेड के बिक्री केंद्र पर व्यवस्थाएं बनाने के लिए जिम्मेदारों को भी कड़ी मशक्त करनी पड़ी। वीरवार व शुक्रवार को यूरिया के बैग किसानों को वितरित किए गए। वहीं दो दिन में किसानों को 1800 यूरिया बैग बांटे।
विज्ञापन

हैफड के प्रबंधक जगराम यादव ने बताया कि किसानों को अच्छी बरसात के बाद अब बाजरा व कपास की फसलों में खाद की आवश्यकता है। एक आधार कार्ड से एक किसान को महज दो बैग ही यूरिया के बैग दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वीरवार देर शाम 1200 बैग व शुक्रवार को 2300 यूरिया पहुंचे थे। दो दिन से सुबह से किसानों को वितरण शुरू कर दिया गया। दो दिन में 1800 यूरिया बैग किसानों को वितरित किया गया। बाकी 1700 बैग शनिवार को किसानों को वितरित किया जाएगा। यूरिया खाद को लेकर किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें