फोटो नंबर-08दीप प्रज्ज्वलित कर चिकित्सा कैंप का शुभारंभ करते अतिथि व चिकित्सक। स्रोत-प्रशासन
- फोटो : kathua
नारनौल। आयुष विभाग की ओर से डाॅ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर पर बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल पटीकरा में निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद जय प्रकाश कौशिक थे।
उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कौशिक ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों ने योग व प्राकृतिक चिकित्सा, भ्रूणहत्या, एनीमिया से बचाव, मातृत्व एवं शिशु पालन के बारे में परामर्श दिया तथा जड़ी बूटी की प्रदर्शनी लगाई गई। शिविर में 180 रोगियों की मुफ्त जांच की गई और दवाइयां वितरित की। इस मौके पर डॉ. अशोक भाटी, डॉ. शिवजी, डॉ. मालविका, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. मानसी, डॉ. मनीषा, डॉ. ऋतु, डॉ. रवीना, डॉ. स्वाती, डॉ. शशि, डॉ. अशोक कुमार, फार्मासिस्ट भूपेन्द्र सिंह, लैब टेक्नीशियन नवीन, स्टाफ नर्स रिंकू, सुधा व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।