फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंधड़ से 18 बिजली के खंभे टूटे

Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फाेटो संख्या:74- कनीना- महेंद्रगढ़ रोड पर हैफड गोदाम के नजदीक सड़क के बीच में पड़ा पेड़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में वीरवार रात अंधड़ के कारण कनीना क्षेत्र में 18 बिजली के खंभे टूटने से बुचावास डिविजन के करीब छह गांवों में सुबह पांच से दस बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। कनीना खंड के गांव अगिहार, पाथेड़ा, कैमला, धनौंदा व खेड़ी-तलवाना गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


गांव बेरी निवासी मुकेश कुमार हाल आबादी बुंदेबाजनगर ने बताया कि वीरवार रात बिजली गिरने से सभी उपकरण जल गए। मकान में भी दरार आ गई। रात में महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर एक पेड़ गिरने से दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा। कुछ वाहन चालकों ने सुबह पेड़ को हटाकर एक तरफ से सड़क को सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें