फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निशुल्क न्यूरोथेरेपी शिविर में 172 मरीजों ने लिया लाभ

Mon, 10 Feb 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट व वेदांत योग व न्यूरो आयुर्वेदिक चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क न्यूरोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि रविवार को कर्मचारी कॉलोनी में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 172 मरीजों की जांच एवं इलाज न्यूरो एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. रोहतास आर्य व नेचरोपैथी योगा विशेषज्ञ रीना वर्मा ने किया। शिविर के मुख्य अतिथि के रूप नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा भारती सैनी रही, जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप शिक्षाविद एवं समाजसेविका सुधारानी गौड़ रेवाड़ी रहीं। समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर भारती सैनी ने कहा कि ऐसे शिविर सेवा के बहुत सहज और सरल केंद्र होते हैं, जहां निशुल्क सेवायें उपलब्ध रहती हैं। विशिष्ठ अतिथि सुधारानी गौड़ ने कहा कि शिक्षक ट्रस्ट और वेदांत केंद्र के इस कार्यक्रम ने सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देकर जो पुण्य कार्य किया है वह अनुपम उदाहरण है। डॉ. रोहतास एवं रीना वर्मा ने बताया कि उनके आयुर्वेद केंद्र पर आयोजित शिविर में जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल, सायटिका, कमर दर्द, घुटनों का दर्द व माइग्रेन संबंधी बीमारियों के विषय में परामर्श के साथ साथ इलाज भी किया जाता है। ट्रस्टी भीमसेन शर्मा और राकेश शर्मा ने बताया कि शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला। जिसमें निशुल्क न्यूरोपैथी की सेवाएं उपलब्ध रही। इस अवसर पर पर्यावरणविद कृष्ण शर्मा एडवोकेट, भीमसेन शर्मा, राकेश शर्मा, ट्रस्टी अमित शर्मा, अजय शर्मा, प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह, हितेंद्र बोहरा व कवींद्र सचदेवासहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें