अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कॉलेज में लंबे समय से न आने वाले छात्रों के खिलाफ कॉलेज प्रबंधन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अब कॉलेज प्रबंधन ने 769 छात्रों के नाम काट दिए हैं।
राजकीय पीजी कॉलेज प्रशासन ने कक्षाओं से लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कॉलेज प्रबंधन के नियमानुसार कक्षाओं में 75 प्रतिशत हाजिरी होना जरूरी है। लेकिन छात्र उसे गंभीरता से नहीं लेकर कक्षाओं में जाना जरूरी नहीं समझा। हैरानी की बात यह है कि विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राओं ने भी कॉलेज जाना उचित नहीं समझ रहे। इससे जाहिर है कि वे अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर नहीं है। कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार 769 छात्र-छात्राओं की सूची नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी है। इस सूची में एमएससी व बीएससी के सबसे अधिक छात्र छात्राएं शामिल है। बीए से 443 छात्र-छात्राएं शामिल है, वहीं बीएससी के मेडिकल व नॉन मेडिकल के 264 शामिल है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एनएन यादव ने बताया कि पिछले कई दिनों से कक्षाओं से गैरहाजिर रहने वाले छात्र छात्राओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई हेै। अब किसी भी सूरत में कॉलेज से गैरहाजिर रहने वालों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जायेगा।