फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेआरडी की डेढ़ लाख रुपये और आधा किलो चांदी कप वाली ईनामी क्रिकेट प्रतियोगिता में अजित गुरुग्राम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बाबा जयराम दास क्रिकेट प्रतियोगिता अजित गुरुग्राम टीम चैंपियन बनी। 14 दिन चली एक लाख 50 हजार की इनामी चैंपियनशिप में पांच राज्यों की 24 टीमें हिस्सा ले रही थी। सोमवार को जयपुर और अजित गुरुग्राम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। सोमवार को फाइनल मैच की शुरूआत राष्ट्रीय गान से हुई।
जयपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपन बल्लेबाज दुष्यंत गोदारा और भारत शर्मा ने टीम को शानदार शुरूआत दी। दुष्यंत गोदारा ने पहले ही ओवर में चार चौके जमाकर 17 रन बनाए। सेमीफाइनल मैच में दोहरा शतक जमाने वाले भारत शर्मा 15 रन पर आउट हो गए। टीम ने पहले दस ओवर में तीन विकेट खोकर 91 रन बना लिए थे। टीम की रन रेट इसी दर से आगे बढ़ती रही। साथ ही विकेटों का पतन भी जारी रहा। जयपुर की पूरी टीम 19.5 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट हो गई। जयपुर की ओर से दुष्यंत गोदारा ने शानदार अर्धशतक बनाया। अजित गुरुग्राम की ओर से आसिफ खान ने शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन

आसिफ ने 3.5 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजित गुरुग्राम ने अच्छी शुरूआत की। टीम ने पहले पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए। इसके बाद अजित गुरुग्राम की टीम के बल्लेबाजों ने सधी हुई पारी खेली और टीम को 19.2 ओवर में जीत दिला दी। गुरुग्राम ने दूसरी बार बीजेआरडी कप पर अपना कब्जा जमाया है। इससे पहले 2016 में बीजेआरडी कप जीत चुकी है। टूर्नामेंट में अंपायर के रूप में प्रवीण तिवाड़ी, मास्टर अशोक कुमार, डॉ. उपेंद्र, एवं सुरेंद्र ने अहम भूमिका निभाई।

भारत को मिला मैन ऑफ द सीरीज
मैन ऑफ द सीरीज जयपुर टीम सलामी बल्लेबाज भारत शर्मा को दिया गया। भारत शर्मा ने अपने पांच मैचों में 359 रन बनाए हैं। जिसमें एक दोहरा शतक तथा एक अर्धशतक शामिल है। सबसे अच्छे बल्लेेबाज का खिताब भी भारत को ही मिला। इसी टीम के अजय बैनीवाल को बेस्ट क्षेत्ररक्षण का खिताब दिया गया। अजित गुरुग्राम टीम से आसिफ खान को श्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में चुना गया।

यह दिया इनाम
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम अजित गुरुग्राम को एक लाख 51 हजार रुपये नकद और आधा किलो चांदी का कप दिया गया है। उप विजेता टीम जयपुर को एक लाख रुपये नकद और 250 ग्राम चांदी का कप दिया गया है। मैन ऑफ द सीरिज के रूप में हीरो बाइक दी गई है। यह प्रतियोगिता 14 जनवरी को शुरू हुई थी। जिसमें 5 राज्यों की 24 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अगली बार पवेलियन में बैठेंगे खिलाड़ी
समापन अवसर पर समाजसेवी विजय कुमार नांगलिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अगली बार खिलाड़ी पवेलियन में बैठेंगे। सभी के सहयोग से इस काम को पूरा किया जाएगा। एसडीएम विनेश कुमारी विशिष्ठ अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्णा स्कूल के एमडी कर्मवीर राव थे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान सूबेदार रामौतार सिंह, मास्टर कैलाश पाली, राजेश गोयल, अमित भारद्वाज, बीरेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, प्रेम फौजी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें