फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन रोके जाने पर बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के आह्वान पर कस्बे के 132 केवीए पावर हाउस पर बिजली निगम कर्मचारियों ने दो घंटे की गेट मीटिंग कर मैनेजमेंट पर कर्मचारी विरोधी-तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए रोष जताया। लाइनमैन कमल सिंह की अध्यक्षता में बिजली कर्मियों ने सुबह 9 से 11 बजे तक रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सब यूनिट प्रधान छत्र सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की कनवेंशन संख्या 151 के तहत कर्मचारी संगठन निर्धारित समय पर सूचना देकर हड़ताल पर जा सकते हैं। निगम मैनेजमेंट की ओर से पीछे हड़ताल में शामिल निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पीरियड़ को सर्विस ब्रेक मानकर इनका प्रमोशन और वेतन बढ़ोतरी रोकने के तुगलकी फरमान जारी किए हैं। सरकार की ओर से इस प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इससे साफ जाहिर है कि निगम मैनेजमेंट कर्मचारियों को नाजायज उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने अगर निगम मैनेजमेंट शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानता है तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर गिरधारी, सतबीर सिंह, राजकुमार, श्रवण उर्फ कुक्की, देवेंद्र, कमल सिंह, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें