फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाने मौसम में लोगों ने उठाया राहगीरी कार्यक्रम लुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदों की फुहारों के बीच मनाया राहगीरी कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। लोगों को शारीरिक अभ्यास के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार शाम को 4 बजे नागरिक अस्पताल नारनौल के सामने जिला प्रशासन द्वारा राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एडीसी महावीर प्रसाद मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे। इस दौरान बूंदाबांदी में लोगों ने राहगीरी दिवस का आनंद उठाया।
एडीसी महावीर प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में समरसता व भाईचारे की भावना बढ़ती है। इससे लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ता है और लोग एक दूसरे के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार महीने में दो बार राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में जिले के नागरिक व बच्चे भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका दौड़ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम में महिलाओं की मटका दौड़ हुई। इसमें शिरोमणि पटीकरा निवासी प्रथम स्थान पर रही। संतोष वार्ड 21 नारनौल द्वितीय स्थान और उंगिता व सोमवती नारनौल संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रही। साइकिल रेस में हरीश पहले स्थान पर रहे। मयंक दूसरे स्थान पर व राहुल तथा चिराग तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में प्रीतम व हितेष की कुश्ती हुई जिसमें हितेष ने विजय प्राप्त की। स्कूली बच्चों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता योगाभ्यास व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर डीएसपी महेश शर्मा, मनीष मित्तल, नगर परिषद चेयर पर्सन भारती सैनी, नगर परिषद इओ अभय सिंह यादव, डीआईओ जैनेंद्र अग्रवाल व मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें