फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाई प्रदेश सरकार: रणबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाई सरकार: रणबीर सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी के महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा प्रभारी जनरल रणवीर यादव ने कहा कि चार साल में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि जनता बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं तथा गुणवत्तापरक शिक्षा सरकार नहीं दिला पाई। जनरल रणवीर यादव मंगलवार को राव तुलाराम चौक के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पतालों में प्रसूता को चिकित्सक सुविधा नहीं मिल रही है। महिलाएं अपने आपको घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। बच्चे स्कूलों में सुरक्षित नहीं है। गुंडा तत्व लोगों को घरों में पीट जाते हैं। उनीदा गांव की घटना कानून व्यस्था पर सवाल उठा रही है।
नांगल चौधरी में चल रहे अवैध खनन प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह है। नांगल चौधरी में आज दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण है। यहां लोगों का जीना दूर्भर हो गया है। लोग सांस तक नहीं ले पा रहे। प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। अवैध खनन व ओवरलोड वाहन चालक मनमर्जी कर रहे हैं। रणबीर सिंह ने कहा कि सभी महकमों के कर्मचारी हड़ताल पर है। अनेक अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से धरना दे रहा है तो अनेक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर है। किसान खाद, बीज, पानी के लिए परेशान है। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों के दौरान जितनी भी सरकारें आई उन्होंने जिले की जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा आम लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिजली पानी के किए प्रबंध और उनकी योजनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया यदि लोगों ने उन्हें हरियाणा में भी मौका दिया तो वो दिन दूर नहीं जब आम आदमी खुशहाल होगा। किसान को उसकी फसल की उचित कीमत मिलेगी, युवाओं के लिए उनकी क्षमता अनुसार रोजगार के प्रबंध होंगे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ कर 24 घंटे बिजली दी जाएगी। सरकारी स्कूलों के भवनों को बेहतर कर बेहतर शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनेंगे सूबसिंह
इस मौके पर उन्होंने पार्टी के अब तक के संगठनात्मक ढांचे की व्यवस्था को निरस्त करते हुए कहा पार्टी से जुड़ नए लोगों को मौका दिया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र से किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर कैप्टन सूबेसिंह डालनवास की नियुक्ति की घोषणा की। इसके साथ अजय शर्मा को जिला अध्यक्ष, बीएस शेखावत एडवोकेट को लीगल सेल का जिला अध्यक्ष, तेजपाल को सोशल मीडिया व यूथे सेल का अध्यक्ष की जिम्मदारी दिए जाने के बारे में बताया।उन्होंने बताया कि सुबेसिंह को अटेली विधानसभा, बिजेंद्र यादव को नांगल चौधरी विधानसभा प्रभारी, अशोक को अटेली ब्लॉक अध्यक्ष व गुलशन को अटेली ब्लॉक सोशली मीडिया व यूथ सेल की जिम्मेवारी दी गई। इसके अतिरिक्त अभय सिंह को नारनौल हलका अध्यक्ष, सुनील शर्मा को छात्र युवा संगठन अध्यक्ष व मुकेश सांकला को यूथ अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही अभी कुछ पदों की घोषणा और की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें