सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप, एसडीएम को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुरानी मंडी के निवासियों ने मंगलवार को उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मोहल्ले में बन रही सड़क में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।
पुरानी मंडी के निवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया कि मोहल्ले में बन रही सड़क का लेवल बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि सड़क का लेवल कहीं नीचा और कहीं ऊंचा कर दिया। जिसके कारण मोहल्लों के अधिकतर घरों में नालियों का गंदा पानी घुुस जाता है। इस सड़क का निर्माण होने की वजह से मोहल्लावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले तीन बार मोहल्लावासियों ने उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी व नगर परिषद अधिकारियों से मिलकर सड़क के लेवल करवाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नगर परिषद इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो इस मामले को ऊपर तक ले जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी खुद जिला प्रशासन और नगर परिषद की होगी। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, संजय यादव, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश, रणसिंह चौधरी व विक्की यादव आदि मौजूद थे।