फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसती आग पारा पहुंचा 46.7 पर जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
क्षेत्र में पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मंगलवार को क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ी। जिसके चलते पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं बढ़ते पारे के कारण लोगों का दिन के समय हाल बेहाल रहा। लोगों को केवल सुबह के समय ही राहत मिल रही है। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया।
क्षेत्र में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। सूर्य देव की तपन के कारण हर किसी का हाल बेहाल है। तेज गर्मी के चलते लोगों के बीमार होने की संख्या बढ़ने लगी है। हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से अब आदमी भी प्रभावित होने लगा है। सबसे ज्यादा बुरा हाल नौनिहालों का हो रहा है जोकि स्कूल में जाते हैं तथा गर्मी से हो रहे बुरे हाल से वे भारी परेशान हैं। अभी तक किसी भी स्कूल ने बच्चों का अवकाश घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

गर्मी के चलते बाजार रहने लगे सुनसान
मई की कड़ी गर्मी का ही परिणाम है कि आजकल गांवों से लोगों का बाजार में आना काफी कम हो गया है। गांवों से लोग सुबह सवेरे आने में ही अपनी भलाई समझते हैं तथा दोपहर होते-होते वे अपने घरों की ओर लौट जाते हैं। जिसके कारण दिन में शहर के बाजार सुनसान दिखाई देने लग गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए ज्यादा पानी पीएं
चिकित्सक डा. कमल यादव ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। जिससे बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसके अलावा अन्य उपाय भी करने चाहिए।

ये करें उपाय
1.ओआरएस का घोल, लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें।
2. डी. हाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
3. धूप में बाहर जाने के दौरान हल्के रंगो के ढीले फिटिंग के तथा सूती कपड़े पहनें।
4. सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें।
5. यात्रा करते समय पानी जरूर साथ में रखें।
6. घर से बाहर जाने के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें।
7. सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर नम कपड़ा रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें