नगर परिषद ने दुकानों और घरों के आगे से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
पुरानी कचहरी के नजदीक घरों और दुकानों के बाहर बने सीढ़ियों व चबूतरे को नप ने जेसीबी की मदद तोड़ा। अतिक्रमण नगर परिषद जेई विकास शर्मा की देखरेख में हटाया गया।
जेई ने बताया कि नगर परिषद द्वारा मुख्य बाजार से पुरानी कचहरी के मुख्य द्वार तक सड़क बनाया जा रहा है। परंतु मार्ग पर बनी दुकानें व मकानों के बाहर लोगों ने चबूतरे व सीढ़ियां आदि बनाकर काफी दूर तक अतिक्रमण किया हुआ है। इसकी वजह से मार्ग काफी सिकुड़ गया है। इस कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसके चलते अधिकारियों ने निर्देश पर इस मार्ग दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा अपने घरों के बाहर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता तुड़वाया गया। मार्ग पर दुकानदारों व लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण निर्माण कार्य काफी दिन से शुरू नहीं हो पा रहा था। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए आज मुख्य बाजार से पुरानी कचहरी के मुख्य द्वार तक के मार्ग से जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया गया।