प्रशिक्षण शिविर में दी आपदा प्रबंधन की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को न्यायिक परिसर में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना चौधरी ने की। इस मौके पर आपदा की मॉक ड्रिल भी की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव मौजूद ने प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन के विभिन्न आयाम जैसे भूकंप, बाढ़, आग जैसी आपदा के बारे में जानकारी दी। आरओ विजेंद्र साहु ने भारत एवं हरियाणा में आपदा प्रबंधन की अवधारणा एवं दृष्टिकोण तथा महेंद्रगढ़ जिले में इसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
पर अधिवक्ता गिरिबाला ने आपदा प्रबंधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फायरमैन देवेंद्र ने आग सुरक्षा एवं अग्निशमन तकनीक के बारे में जानकारी दी। टेकचंद यादव ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लगभग पैनल के अधिवक्ता, विभिन्न कानूनी स्वयंसेवक व चरण सिंह, यशपाल, संजय कुमार व अनिल कुमार मौजूद रहे।