फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवक दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर, क्रमिक अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक सेवक रहे हड़ताल पर, क्रमिक अनशन की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। ग्रामीण डाक सेवक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। कर्मियों ने डाकघर कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर विरोध जताया।
विज्ञापन

सरकार और संचार विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार और संचार विभाग को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। धरने को संबोधित करते हुए प्रधान रामकिशन ने कहा कि डाकसेवक कार्यालय में रहने वाले कर्मचारियों से अधिक क्षेत्र में कार्य करते है। दिनभर पैदल या साइकिल पर चलकर पूर्ण जिम्मेवारी से डाक वितरित करते है। इसके बावजूद उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने अपनी मांग बताते हुए कहा कि डाक सेवकों के नियमित किया जाए, पेंशन लागू की जाए व सातवां कमीशन लागू किया जाए। जब तक उनकी मांगेें पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को अविलंब नहीं माना गया तो वे अगले सप्ताह से क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। तीन दिन से डाक सेवकों के काम न करने से डाक सेवा प्रभावित रही। इस मौके पर रूप सिंह, महावीर प्रसाद, रामौतार शर्मा, निहाल सिंह, भारत शर्मा, सुरेश कुमार, विष्णुदत्त, दिनेश, सुरत सिंह, तेजपाल, हेमन्त, पवन, कृष्ण, निहाल सिंह, बीर सिंह, रूप सिंह सहित अधिकतर ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें