फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून से पहले फिर बारिश में डूबे हुडा सेक्टर के 17 पार्क

विज्ञापन
फोटो नंबर-15बरसात का पानी भरने से बदहाल हुआ हुडा का उधम सिंह पार्क। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में मानसून की शुरुआत के साथ ही हुडा सेक्टर के लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई है। सेक्टर के करीब 17 पार्क बारिश के दिनों में खेलने और घूमने की जगह नहीं रह जाते बल्कि पानी भरने से तालाब जैसे बन जाते हैं।
विज्ञापन

2 जुलाई को हुई तेज बारिश के बाद कई पार्कों में पानी जमा हो गया। निकासी की सही व्यवस्था न होने की वजह से यह पानी कई दिनों तक नहीं निकल पाता। इससे लोगों को सुबह-शाम टहलने में दिक्कत होती है और बच्चों का खेलना भी बंद हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमा पानी से मच्छर बहुत बढ़ रहे हैं जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोग स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

सेक्टर के लोगों ने बताया कि पहले भी उधम सिंह पार्क में तीन साल पहले जलभराव के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी है। उस समय प्रशासन ने सुधार का वादा किया था लेकिन हालात में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
अब एक बार फिर बारिश शुरू होते ही वही समस्या सामने आ गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्कों की लेवलिंग, पानी निकासी और रखरखाव की स्थायी व्यवस्था जल्द की जाए ताकि पार्क सुरक्षित और उपयोगी बन सकें।
बाक्स-
हुडा सेक्टर के पार्कों में पानी भरने की समस्या को लेकर समय-समय पर नगर परिषद व प्रशासन को अवगत करवाया जाता रहा है। जिला उपायुक्त ने भी अभी पार्कों का निरीक्षण किया था और उधम सिंह पार्क को तो चारों तरफ से बंद करने को कहा था जिससे किसी भी प्रकार के हादसे से बचा सके। परंतु अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।-नरेश चौधरी, प्रधान, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
बाक्स-
बरसात के दिनों में सेक्टर के सभी पार्क तालाब का रूप धारण कर लेते हैं। यह समस्या सेक्टर में हर साल रहती है। अभी गत दिवस हुई बरसात से कई पार्कों में अभी तक पानी भरा हुआ जिससे सेक्टर में बीमारी फैलने का भय बना हुआ हैं।-सुंदरलाल शर्मा, हुडा सेक्टर
बाक्स-
सेक्टर के पार्कों में जलभराव को लेकर मेरे द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा। नगर परिषद अधिकारियों को इनकी स्थिति सुधारने के लिए दो दिन पहले भी लिखित पत्र दिया गया है। -कपिल यादव, पार्षद
वर्जन:
हुडा सेक्टर के पार्कों में जलभराव की समस्या को लेकर वहां का निरीक्षण किया जाएगा। बरसात में पार्कों का पानी निकालने के लिए नगर परिषद द्वारा उचित व्यवस्था की जाएगी। स्थाई समाधान नहीं होने तक पंप सेट लगाकर पानी को निकलवाया जाएगा।-जोगिंदर सिंह कालीरमन, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें