फोटो 06 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा पदाधिकारी। स्रोत: प्रवक्
नारनौल। भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जिला महामंत्री किशनलाल बोहरा, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव सहित पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद किया। संवाद