फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 17 बसों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कनीना के उन्हाणी गांव के पास पिछले साल 11 अप्रैल को हुए हादसे के बाद भी निजी स्कूलों के वाहनों के संचालन में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। आरटीए विभाग की ओर से जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 17 बसों में नियमों की अनदेखी पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

गत वर्ष हुए हादसे में छह बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई थी और एक ने हादसे के करीब दस माह बाद दम तोड़ दिया था। इस हादसे के बाद देशभर में निजी वाहन चालकों की तेजी से जांच हुई। लेकिन जब विभागों ने जांच करना छोड़ा तो निजी स्कूल संचालकों ने भी वाहनों में नियमों का पालन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी को देखते हुए आरटीओ विभाग द्वारा एक सप्ताह से जिले में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर स्कूल वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें कई बसों के कागजात अधूरे पाए गए हैं। विभाग ने इन गाड़ियों का चालान किया और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की। सोमवार को भी महेंद्रगढ़ के मसानी चौक पर जांच के दौरान एक स्कूल बस बिना परमिट के पाई गई, बावजूद इसके उस बस का इस्तेमाल बच्चों को लाने व ले जाने के लिए किया जा रहा था।

- वर्जन:
अभियान के दौरान कुल 17 बसों की जांच की गई है। जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वालों पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महावीर, सहायक आरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें