फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 162 किलो संदिग्ध घी जब्त

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- सतनाली में  छापेमारी के दौरान कार्रवाई करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम-- स्रोत-
विज्ञापन
सतनाली। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सतनाली क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर एक खाद्य प्रतिष्ठान से करीब 162 किलोग्राम संदिग्ध और अमानक गुणवत्ता का घी जब्त किया है। साथ ही जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे दिए हैं और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यह कार्रवाई डेजिग्नेटेड ऑफिसर डॉ. पुनीत शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में नारनौल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार और चरखी दादरी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रविंद्र डाबास शामिल रहे। टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की।
जांच के दौरान संदिग्ध घी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। नियमानुसार घी के नमूने लिए गए और उन्हें अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद उसके नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी नियमों का पूरी तरह पालन करें। गुणवत्ता, साफ-सफाई, सही भंडारण और लेबलिंग में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग और लेबल जरूर जांचें। मिलावट या खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कोई भी शिकायत होने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें