फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पाथेड़ा में डिप्टी स्पीकर ने कार्यकर्ता संवाद में क्षेत्र के विकास कार्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पाथेड़ा में डिप्टी स्पीकर ने किया कार्यकर्ता संवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। प्रदेश सरकार के नेतृत्व और पारदर्शी नीतियों के चलते जिले के बच्चे अपनी काबिलियत से पूरे प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। यह बात हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने गांव पाथेड़ा में कार्यकर्ता संवाद के दौरान कही। संतोष यादव रविवार को गांव पाथेड़ा में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने ग्रामीणों से अटेली विधानसभा में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की पारदर्शी नीतियों से जहां पर्ची, खर्ची, चेक जैक की प्रथा पर रोक लगी है, वहीं जिले के बच्चे अपनी काबिलियत की बदौलत पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रोजगार हासिल कर रहे हैं। आज सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार आदि हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें