विभिन्न विभागों के कनिष्ठ अभियंता आज सौंपेंगे ज्ञापन
नारनौल। विभिन्न विभागों में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता 21 जनवरी को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे गेट मीटिंग करेंगे। इसके बाद मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। जिला प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि उनकी मुख्य मांग विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति देने के लिए रोस्टर सिस्टम लागू करवाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करवाने और सभी विभागों में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं का 5200 रुपये ग्रेड-पे करने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। कनिष्ठ अभियंता महावीर चौक होते जिला सचिवालय में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।