फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन 54309- 54310 की महेंद्रगढ़ होते हुए हिसार तक विस्तार करने की मांग को लेकर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दैनिक रेल यात्री महासंघ ने गाड़ी संख्या 54309 तथा 54310 का महेंद्रगढ़-सादलपुर होते हुए हिसार तक विस्तार करने की मांग की। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इस बारे में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संघ ने इस मांग को पूरा नहीं किए जाने पर 15 दिसंबर को नांगल मूंदी से लोहारू तक सभी स्टेशनों पर धरना देने का फैसला लिया है।
दैनिक रेल यात्री महासंघ के सदस्य मथुरादास, रतीराम, राधेश्याम, सतबीर, मनोज, अजीत, रामकंवार, श्रीभगवान, अशोक, राजेंद्र सिंह का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को स्टेशन अधीक्षक धर्मपाल से मिला। स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गाड़ी संख्या 54309 तथा 54310 का महेंद्रगढ़-सादलपुर होते हुए हिसार तक बढ़ाने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह ट्रेन दिल्ली से आकर रेवाड़ी में करीब 12 से 13 घंटे तक खड़ी रहती है। इस ट्रेन को महेंद्रगढ़, लोहारू, सादलपुर होते हुए हिसार तक विस्तार दिया जाए। इस गाड़ी को विस्तार देने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा। इस बारे में रेलवे बोर्ड भी सहमति दे चुका है। रेलवे बोर्ड की ओर से यह प्रस्ताव जयपुर जोन को भेजा जा चुका है। राजस्थान में चुनाव होने के कारण इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया। इस ट्रेन को 14 दिसंबर तक विस्तार देने का एलान नहीं किया तो संघ 15 दिसंबर को धरना देगा। इसमें नांगल मूंदी, डहीना, महेंद्रगढ़, जैरपुर, मंडोला स्टेशन पर धरने दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए 6 घंटे तक कोई गाड़ी नहीं
दैनिक रेल यात्री महासंघ ने बताया कि महेंद्रगढ़ से हजारों लोग रोजाना दिल्ली जाते हैं। नौकरी, पढ़ाई, कारोबार के सिलसिले में जाने वाले लोगों के लिए सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है। शाम ढाई बजे से साढे़ सात बजे तक कोई ट्रेन नहीं है। अगर इस ट्रेन को विस्तार मिला तो इन समय में गाड़ी उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
ट्रेन विस्तार के लिए कई बार रेलवे विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस बारे में रेलवे के अधिकारियों से फोन पर भी बात हुई है। सभी ने ट्रेन विस्तार पर सहमति दी थी। रेलवे के चेयरमैन व महाप्रबंधक से दोबारा से बातचीत की जाएगी। शायद राजस्थान चुनाव की आचार संहिता के कारण काम रुका होगा। जल्द ही दोबारा मांग भेजेंगे।
- धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें