फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के साथ लॉजिस्टिक हब का शिलान्यास करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव कोरियावास में 18 नवंबर को सीएम मेडिकल कॉलेज के साथ निजामपुर में लॉजिस्टिक हब समेत अन्य प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि सीएम के 18 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सीएम मेडिकल कॉलेज के साथ शहर के विकास की अन्य परियोजनाओं का शुरूआत करेंगे। दूसरी ओर नांगल डौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने रविवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

विधायक ने गांव बसीरपुर, तालोट, छीलरो, पवेरा, सरेली, रोपड़ सराय तथा बायल आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को मेडिकल कालेज के अलावा प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब घाटासेर से लेकर नांगल चौधरी तक फोरलेन सड़क मार्ग का भी शिलान्यास किया जाएगा। इस सड़क के लिए 62 करोड़ रुपये की स्वीकृति आने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 18 नवंबर को ही मुख्यमंत्री गांव कोरियावास में ही इस सड़क मार्ग की आधारशिला रखेंगे। विधायक पांच नवंबर को गांव रघुनाथपुरा, गहली, मक्सूसपुर, खटोटी व भांखरी गांवों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें