अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। एसडीएम विनेश कुमार ने बुधवार को नपा चेयरपर्सन और नपा प्रशासन के बीच पिछले एक सप्ताह से नोटिंग को लेकर चल रहे गतिरोध को खत्म करवा दिया है। एसडीएम ने अपने कार्यालय में नपा अधिकारियों और चेयरपर्सन की मीटिंग ली। मीटिंग में एसडीएम ने नपा चेयरपर्सन रीना बंटी को नोटिंग पर साइन के लिए कहा, ताकि कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों के ड्राइवरों को वेतन मिल सके।
चेयरपर्सन ने नोटिंग पर साइन करने के साथ ही टिप्पणी भी लिख दी। उन्होंने टिप्पणी में लिखा कि वर्तमान रिकॉर्ड के अनुसार ठेकेदार को पेमेंट करना उचित है या अनुचित। इसका सचिव जवाब दें। यह टिप्पणी लिखकर नपा चेयरपर्सन ने गेंद सचिव के पाले में डाल दी। अब सचिव उस पर अपना जवाब देंगे तो आगे कार्रवाई आगे बढ़ेेगी। सचिव ने इसके लिए एसडीएम से दो दिन का समय मांगा है। सचिव ने कहा कि वो पूरी रिपोर्ट पढ़कर दो दिन में रिपोर्ट देंगे। वहीं, एसडीएम विनेश कुमार ने टैंपो ड्राइवरों को वेतन देने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवा दी है। हड़ताल खत्म होने के बाद टैंपों ड्राइवर अपने-अपने टैंपों लेकर वार्डों के लिए निकल गए।
बता दें कि नगरपालिका के कूड़ा कलेक्शन करने वाले टैंपो ड्राइवर पिछले 13 दिन से हड़ताल पर बैठे हुए थे। एक सप्ताह पूर्व एसडीएम विनेश कुमार ने नगरपालिका चेयरपर्सन, सचिव विनय कुुमार, जेई कृष्ण कुमार को बुलाया गया था। उस समय नगरपालिका प्रशासन की ओर से नोटिंग निकाली गई थी। नोटिंग में टैंपों ड्राइवरों को मार्च से मई तक वेतन देने की बात कही गई थी। इस नोटिंग पर नपा के सभी अधिकारियों ने साइन कर दिए थे। न केवल चेयरपर्सन ने अपने साइन नहीं किए थे। इस नोटिंग को लेकर नपा जेई ने आरोप लगाए थे कि चेयरपर्सन नोटिंग पर साइन नहीं कर रही। इसके बाद मंगलवार को नपा चेयरपर्सन एवं उनके पार्षद पति ने सचिव की गाड़ी को रुकवाकर नोटिंग पर साइन करने की बात कही थी। परंतु सचिव जिला उपायुक्त की मीटिंग में जा रहे थे। वापस आने के बाद साइन करवा लेने की बात कही थी। परंतु हकीकत यह कि सचिव को इस बात से डर लग रहा था कि नपा चेयरपर्सन नोटिंग पर कोई गलत टिप्पणी न कर दें। बुधवार मीटिंग में चेयरपर्सन ने साइन भी कर दिए और टिप्पणी फैसला नपा सचिव पर छोड़ दिया।
एक घंटे चली मीटिंग
टैंपों ड्राइवरों के वेतन का मामला पिछले कुछ दिनों से मीडिया में हाई लाइट हो रहा था। इसके को लेकर एसडीएम भी काफी टेंशन में थे। बुधवार को उन्होंने मीटिंग बुलाई। मीटिंग में नपा चेयरपर्सन रीना बंटी, सचिव विनय कुमार, जेई कृष्ण कुमार, लेखाकार शिवकुमार थे। मीटिंग में ठेकेदार को भी बुलाया गया था। परंतु उसकी बेटी की तबीयत खराब होने के कारण वो नहीं आ सके। मीटिंग 12:30 से 1:30 बजे तक हुई। मीटिंग के माध्यम से एसडीएम ने नपा चेयरपर्सन और प्रशासन का गतिरोध खत्म करने का पूरा प्रयास किया।
नहीं हुआ ठेकेदार का ठेका रद्द
एसडीएम विनेश कुमार ने कहा कि ठेकेदार ठेका रद्दनहीं हुआ है। उनका ठेका जारी है। इनका आपस में गतिरोध चल रहा था। ठेकेदार ने नपा प्रशासन द्वारा भेजे गए एक नोटिस का जवाब भी दिया था। कुछ तकनीकी कमियां रहने के कारण उनका ठेका रद्द नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि आज ठेकेदार को मीटिंग में आना था, परंतु उनकी बेटी बीमार होने के कारण वो नहीं आ पाए। बता दें कि इससे पहले नगरपालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग ठेकेदार का ठेका रद्दहोने का दावा कर रही थीं। उन्होंने कुछ दस्तावेज भी दिखाए थे। परंतु अब एसडीएम ने उसमें तकनीकी कमी बताकर ठेका पहले वाले ठेकेेदार के पास रहने की बात कही है।
वर्जन
मीटिंग में ठेकेदार नहीं आया पाया। नपा चेयरपर्सन और नपा प्रशासन मीटिंग में मौजूद थे। मीटिंग में गतिरोध दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। मीटिंग में नपा चेयरपर्सन ने कहा कि ठेकेदार टेंपो ड्राइवरों का ईपीएफ आदि जमा करवाए। सचिव को केस स्टडी करने को बोला है। जिस भी ड्राइवर ने काम किया है उसको पूरा पैसा दिया जाएगा।
- विनेश कुमार, एसडीएम।