मिर्जापुर बाछौद में बनेगी व्यायामशाला
मंडी अटेली। हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने रविवार को गांव मिर्जापुर बाछौद में 6 विकास कार्याें का उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने गांव मिर्जापुर बाछौद में लगभग 27 लाख 50 पचास हजार रुपये की लागत से बनने वाली व्यायामशाला, 35 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पशु अस्पताल व 9 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पीडब्लयूडी रोड का शिलान्यास किया।
इसके अलावा 10 लाख रुपये की लागत से तैयार आंगनबाड़ी व 2 लाख रुपये की लागत से तैयार गली का उद्घाटन किया और स्कूल में बच्चों के लिए 5 लाख रुपये के झूले लगवाए। गांव मिर्जापुर में 9 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले रास्ते का शिलान्यास का किया। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि 143 करोड़ रुपये की लागत से नहरों की सफाई व मोटरों को बदलवाकर नहरों में पानी चलवाया है। यहां कोई एसवाईल व हांसी बुटाना का पानी नहीं मिला है। यह पानी हमारे हिस्से का पानी है, जो अब अपने पास पहुंचा है। अब आने वाले एक या दो महीने में 40 दिन नहर चलाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सुंदरह में 12 करोड़ की लागत से इंडो इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र बनाया जा रहा है। इस बागवानी उत्कृष्टता केंद्र के बनने के बाद किसानों को बागवानी से संबंधित तकनीकों व जैविक खेती की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा आज गांव सराय बहादुर में डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने नाबार्ड के तहत लगभग 32 लाख 58 हजार रुपये की लागत से बनने वाले अस्पताल का शिलान्यास व 12 लाख रुपये की लागत से तैयार फिरनी और 2 लाख रुपये की लागत से तैयार दलित बस्ती के रास्ते का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र, चेयरमैन विकास यादव आदि रहे।
फोटो:-गांव मिर्जापुर बाछौद में पशु अस्पताल का शिलान्यास करतीं डिप्टी स्पीकर संतोष यादव।