सरकार बनाए मेडिकल कॉलेज का वादा, जमीन देना हमारा वादा
क्षेत्र में सरपंच एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज के लिए सौंपेगी ज्ञापन
फोटो संख्या:35 से 39
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सरपंच भी जागरूक हो गए हैं। सरपंचों ने कहा कि जमीन हम देंगे किंतु सरकार पहले मेडिकल कॉलेज देने का वादा करे।
गांव देवनगर के सरंपच विष्णु डाबड़ ने कहा कि देवनगर पंचायत के पास 154 एकड़ जमीन है जबकि मेडिकल कॉलेज के लिए 79 एकड़ जमीन की जरूरत है। यदि सरकार के पास जमीन कम पड़ेेगी तो वह भी देने का तैयार रहेंगे किंतु मेडिकल कॉलेज यहीं बनना चाहिए। सरपंचों ने कहा कि अब तक महेंद्रगढ़ के साथ जो सौतेला व्यवहार हुआ है वो हो चुका, लेकिन अब नहीं होने दिया जाएगा। महेंद्रगढ़ जिला होते हुए भी हेड क्वार्टर नारनौल चला गया, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज नारनौल को दे दिया गया। 200 बेड का अस्पताल नारनौल में है। लाजस्टिक हब नांगल चौधरी में बनाया जाएगा। इसके अलावा हवाई पट्टी भी उसी क्षेत्र मिर्जापुर बाछोद में है। आखिर वर्तमान की सरकार ने महेंद्रगढ़ में आईएमटी की जो पहले घोषणा हुई थी वो भी रद्द कर दी। अगर सरकार मेडिकल कॉलेज कोरियावास में देना चाहती है तो हेड क्वार्टर महेंद्रगढ़ को दे दिया जाए ताकि यह भेदभाव खत्म हो सके। वैसे भी इस मामले में जनप्रतिनिधि का मुख्य भूमिका होती है उन्हें क्षेत्र की आवाज को बुलंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सारा विकास एक छोर पर करवाएगी तो दूसरा छोर तो कभी विकसित कभी नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर फिर भी बात नहीं बनी तो आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
----
महेंद्रगढ़ के साथ हमेशा से ही सौतेला व्यवहार होता रहा है चाहे वह किसी भी सरकार हो। अभी तक क्षेत्र के लिए किसी भी नेता ने हक की लड़ाई नहीं लड़ी, अगर लड़ते तो महेंद्रगढ़ की सूरत यही कुछ और होती। मेडिकल कॉलेज के लिए मैं स्वयं शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिल चुका हूं और पंचायत की जमीन देने की बात भी कह चुका हूं। किंतु शर्मा की ओर से अभी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
- विष्ण डाबड़, सरपंच देवनगर, प्रधान, सरपंच एसोसिएशन, महेंद्रगढ़।
----------------------------
मेडिकल कॉलेज महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र में बनना चाहिए अगर सब कुछ नारनौल की ओर चला जाएगा तो ये क्षेत्र कभी भी विकसित नहीं होंगे। हमारे जनप्रतिनिधि को इस मु्द्दे पर गंभीरता से काम करना चाहिए और इलाके की आवाज ऊपर उठानी चाहिए। अगर सरकार ने क्षेत्र के साथ कोई भेदभाव किया तो वो संघर्ष से नहीं चूकेंगी।
- सरिता, सरपंच नांगल सिरोही।
----------------
महेंद्रगढ़ के गांवों में जमीन की कमी नहीं है। मेडिकल कॉलेज के लिए क्षेत्र के कई सरपंच जमीन देने को तैयार हैं किंतु सरकार महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने का मन बनाए। पहले की सरकारों ने और इस सरकार ने नारनौल में बहुत सी सुविधाएं दे दी अब इस क्षेत्र को कुछ नहीं मिला है। इसलिए मेडिकल कॉलेज पर महेंद्रगढ़ का हक है।
-ज्योति, सरपंच गांव खातीवास
--------------------
कोरियावास गांव जिले के एक तरफ पड़ता है। उस क्षेत्र में कॉलेज खोलने जिले के लोगों को कम तभी राजस्थान के लोगों को ज्यादा फायदा होगा। दूसरा नांगल चौधरी को पहले से ही डार्क जोन घोषित किया हुआ है, उधर पानी की समस्या भी रहेगी दूसरा यातायात आदि सुविधाओं का भी अभाव रहेगा। वैसे भी उधर लाजस्टिक हब दे दिया अब मेडिकल कॉलेज पर तो महेंद्रगढ़ का ही हक है।
-भीम सिंह, सरपंच माजरा खुर्द।