फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी विधायक ने विस में उठाया ढाणियों को घरेलू फीडर से जोडने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने विस में उठाया ढाणियों को घरेलू फीडर से जोड़ने का मुद्दा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने मंगलवार को ढाणियों को घरेलू फीडर से जोड़ने का मुद्दा विधानसभा में जोर-शोर से उठाया। उन्होंने नांगल चौधरी हलके की उन 70 ढाणियों का भी जिक्र किया जिनमें 100 से अधिक की आबादी है।
विज्ञापन

डा. अभय सिंह ने विधानसभा में कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में दो तरह की ढाणियां हैं। एक चकबंदी से पहले की और दूसरी चकबंदी के बाद की जिनमें कुछ लोगों ने अपने कुओं पर मकान बना लिए थे। उन्होंने कहा कि दो साल पहले मुख्यमंत्री के समक्ष ढाणियों को पेयजल से जोड़ने की मांग उठाई थी। सरकार ने नाबार्ड से इन ढाणियों को पेयजल से तो जोड़ दिया, लेकिन अब वहां कृषि फीडर से जुड़ा होने के कारण बिजली आपूर्ति में परेशानी आ रही है। इन हालातों में ढाणियों को घरेलू फीडर से सरकारी खर्च पर जोड़ा जाना चाहिए। डा. अभय सिंह ने कहा कि आज हम स्वर्ण जयंती मना रहे हैं जबकि प्रदेश में कोई ढाणियों में रहने वाला बच्चा रात को बिजली की रोशनी में नहीं पढ़ाई कर पा रहा है। उन्होंने बिजली मंत्री की रिपोर्ट पर कहा कि निगम की रिपोर्ट के अनुसार 3154 ढाणियों को सरकार द्वारा घरेलू फीडर से जोड़ा जा चुका है तो ऐसे में शेष ढाणियों को भी सरकारी खर्च पर जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें