खिलाड़ियों का स्पीड टेस्ट ट्रायल 28 को
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिले में खेल नर्सरी योजना के तहत 8 से 19 वर्षीय लड़कों के आयु वर्ग की एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कबड्डी एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता की स्पीड टेस्ट ट्रायल 28 जुलाई को यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेन्द्रगढ़ में होगा।
प्राचार्य बाबूलाल यादव ने बताया कि जो खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं वो निर्धारित तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन खेल नर्सरी में करवाएं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रतिलिपि, स्कूल विडराल एवं दो सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाएं। साथ ही पंजीकृत खिलाड़ी अपनी स्पोर्ट्स किट में आएं अन्यथा खिलाड़ी का पंजीकरण रद्द माना जाएगा।