फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी चेयरमैन और उप चेयरमैन को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी चेयरमैन और उप चेयरमैन को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
मार्केट कमेटी नारनौल के नवनियुक्त चेयरमैन और उपचेयरमैन को केंद्रीय राज्यमंत्री ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करवाया। शुक्रवार को स्थानीय अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में नवनियुक्त चेयरमैन जेपी सैनी और उपचेयरमैन रामजीलाल मित्तल को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव और नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव की उपस्थिति में कमेटी के सचिव अशोक यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नवनियुक्त चेयरमैन और उप चेयरमैन ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। खाद्यान्न एसोसिएशन के प्रधान गोबिंद राम मित्तल, सब्जी मंडी के प्रधान अजीत सिंह, सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार एवं पदाधिकारियों तथा यादव सभा के सचिव कंवर सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री को पगड़ी पहनाई। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। राव इंद्रजीत सिंह ने चेयरमैन और उप चेयरमैन को बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर कोसली के विधायक विक्रम सिंह यादव, नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला प्रमुख राजेश देवी, रेवाड़ी जिला प्रमुख मंजू बाला, बीजेपी जिला प्रधान शिव कुमार महता, मनीष मित्तल, कंवर सिंह यादव, गोबिंदराम मित्तल, सब्जी मंडी प्रधान अजीत, सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार, यादव सभा के सचिव कंवर सिंह यादव, नगर पार्षद प्रमोद तरेड़िया, किशन बोहरा, पवन सैनी, दिनेश कुमार, हरीश कोहली, पूर्व कप्तान हरीश सैनी, बनवारीलाल, बनवारी कांडा, बृजमोहन अग्रवाल, सुरेश पाल सैनी, बिल्लू ठेकेदार, अजय सिंहल, धर्मेंद्र भोजावासिया, बलवंत सिंह, संजय कुमार, निहाल सिंह, महेंद्र जमालपुरिया, सीताराम तोंदवाल व पूर्व सरपंच श्रीकृष्ण के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें