डिप्टी स्पीकर संतोष 24 को सुनेंगी किसानों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव आगामी 24 जुलाई को नई अनाज मंडी अटेली में किसान भवन का शिलान्यास करेंगी और अटेली खंड कार्यालय में खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डिप्टी स्पीकर संतोष यादव 24 जुलाई को सुबह 10 बजे नई अनाज मंडी अटेली में किसान भवन का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद कर्मवीर बिहाली अटेली मार्केट कमेटी के चेयरमैन बनने पर उनके शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। सुुबह 11 बजे अटेली खंड कार्यालय में खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगी।