फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 161 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

Sun, 22 Sep 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आदर्श कॉलोनी में रविवार से श्रीमद् भागवत सप्ताह अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कथा के शुभारंभ पर 161 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर से चलकर, अनाज मंडी, एसडीएम आवास मार्ग से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य यजमान ओमप्रकाश रहे। कथा के दौरान वृंदावन से पधारे गोपेश महाराज द्वारा व्यासपीठ पर विराजमान होकर अपनी ओजस्वी व मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करवाया गया। शिव शंकर अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान उत्सव 22 सितंबर से 28 सितंबर तक प्रतिदिन सांय तीन बजे से छह बजे तक गोपेश महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करवाया जाएगा।
इस अवसर पर राजपाल शर्मा, किरोड़ी, राकेश निंभेड़िया, शिबी, मुकेश, छुक, रामकुमार, पवन भारद्वाज, राजेश गुप्ता, डाॅ. रूपेद्र, कृष्ण निंबेडिया, मनोज आदि श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें