मंडी अटेली। अटेली हलके से बसपा-इनेलो गठबंधन के साझा उम्मीदवार नेता अतरलाल ने विधानसभा क्षेत्र के छापड़ा सलीमपुर, सुरानी, सरायबहादुर नगर, मिर्जापुर बाछौद, फतेहपुर, कुंजपुरा, श्यामपुरा, तोबड़ा, गुजरवास आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वह हलके में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए काम करेंगे। अटेली विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम व खेल विश्वविद्यालय बनवाएंगे। क्षेत्र में मेडिकल कालेज बनवाएंगे। कनीना व अटेली के सरकारी अस्पतालों को फर्स्ट रेफरल यूनिट का दर्जा दिलवाया जाएगा। अटेली हलके के विभिन्न गांवों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों व अन्य रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्तियां करवाई जाएंगी। सभी गांवों में अतरलाल का ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।