फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज जांच कराने से चूके विद्यार्थियों को 5 से 7 तक का दूसरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतनाली मंडी। कॉलेज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेज जांच से वंचित विद्यार्थियों को मौका देते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने 5 से 7 जुलाई तक कॉलेज में दस्तावेज जांच करवाने का अवसर दिया है। इसके बाद दूसरा अवसर नहीं मिलेगा।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन के उपरांत विद्यार्थियों को कॉलेज में 29 जून तक दस्तावेज जांच कराना अनिवार्य था । इस दौरान दस्तावेज जांच करवाने से वंचित छात्रों का नाम 2 जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट में नहीं आया। उन्होंने बताया कि ऐसे वंचित विद्यार्थियों को अवसर देते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने 5 से 7 जुलाई तक कॉलेज में दस्तावेज करवाने का अवसर दिया है ताकि 9 जुलाई को जारी होने वाली कट लिस्ट में मौका मिल सके। प्राचार्य ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु मंगलवार को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि पहली कट ऑफ लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 7 जुलाई तक फीस जमा करवाना अनिवार्य है। पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम आने के बाद भी अगर कोई विद्यार्थी समय पर फीस जमा नहीं करवाता है तो ऐसे विद्यार्थी को 9 जुलाई को जारी होने वाली दूसरी कट ऑफ लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी के द्वितीय, तृतीय वर्ष के प्रवेश भी आरंभ हो चुके हैं जिसके तहत 8 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक और दो हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें