फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान दीपचंद ने की। बैठक के बाद कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष महेंद्र संगोलिया ने बताया कि मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, फायर विभाग में 1046 आपरेटरों की भर्ती रद्द करके 1366 कर्मचारियों को समायोजित करने व समान काम समान वेतन लागू करने, 100 गज प्लॉट देने, ईपीएफ, इएसआई की 200 करोड़ की राशि के गबन की जांच स्टेट विजिलेंस से करवाने व 24 मई 2018 को हुए समझौते को लागू कराने जैसी मांगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ सात जुलाई को पालिका परिषद व फायर विभाग के कर्मचारी शहरी निकाय विभाग की मंत्री कविता जैन के सोनीपत आवास का घेराव करेंगे। इसके बाद नौ व दस जुलाई को बाजारों में प्रदर्शन, जुलूस व 17 जुलाई को सभी उपायुक्तों के कार्यालयों पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। 24 व 25 जुलाई को 24 घंटे के कर्मिक भूख हड़ताल करेंगे। राज्य प्रधान महेंद्र बोयत ने कहा कि सरकार पालिकाओं व फायर के कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार वार्ता से बार-बार सहमती करके पत्र जारी नहीं करती हैं। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव से पहले उनकी मांगे नहीं मानी तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार जैदिया बने प्रधान
नगर पालिका कर्मचारी संघ नारनौल शाखा ने मंगलवार को चुनाव हुए। जिसमें सर्वसम्मति से सुरेश कुमार जैदिया को प्रधान, नरेश कुमार सचिव, भूपेंद्र को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रताप सिंह जैदिया कैशियर, धनश्याम सह सचिव, निरंजन लाल संगठन सचिव, राजू जैदिया प्रेस सचिव, जसवीर ऑडिटर, राजेंद्र कुमार सलाहकार, संतोष देवी महिला उपप्रधान व मनोज देवी, निर्मला देवी समेत सविता देवी को सदस्य बनाया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें