फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, चार निजी स्कूल खुले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खंड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अवकाश घोषित होने के बावजूद स्कूल खुले होने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। मौके पर ही छुट्टी कराते हुए स्कूल संचालकों को आगामी आदेशों तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए।
कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कौशिक, योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं शिक्षा विभाग के महानिदेशक के आदेश पर निजी स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टैगोर स्कूल, डीएवी स्कूल सहित चार स्कूल खुले मिले। जिस पर उन्हें मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। बीईओ आरपी कौशिक ने बताया कि ग्रीष्म अवकाश के दौरान कुछ निजी स्कूलों द्वारा आदेशों की अवहेलना की गई थी। जिसकी शिकायत लगातार सीएम विंडो, उपायुक्त और एसडीएम के पास पहुंच रही थी। इसके बाद निजी स्कूलों को बीईओ कार्यालय की ओर से मेल भेजकर चेतावनी देते हुए आदेशों का पालन करने की हिदायत दी गई थी। विभाग के आदेशानुसार 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित था। गर्मी के मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अवकाश को 7 जुलाई तक बढ़ा दिया था। सरकारी स्कूलों ने अवकाश कर दिया था। कुछ निजी स्कूल इस आदेश की अवहेलना करते हुए स्कूल चला रहे थे। इस अवसर पर राजेश शर्मा झाड़ली भी टीम के साथ थे।
विज्ञापन


चिपचिपी गर्मी से बेहाल...
इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। उमस भरी चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। स्कूलों में पंखों की संख्या भी पर्याप्त नहीं होती। इसके अलावा स्कूल बसों में बच्चों को एक से दो घंटे लंबा सफर करना पड़ता है। जिससे बच्चों की हालत खराब हो रही है।

अमर उजाला ने एक जुलाई को स्कूल खुलते ही अवकाश होने का समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें यह भी उल्लेख किया था कि निजी स्कूलों ने अवकाश घोषित नहीं किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को रिपोर्ट मांगी थी। बुधवार को औचक निरीक्षण के आदेश दिए।
विज्ञापन



औचक निरीक्षण जारी रहेगा । जो भी निजी स्कूल खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्कूलों को मुख्यालय के आदेशों की पालना करनी होगी। अभिभावक या अन्य कोई नागरिक स्कूलों के बारे में विभाग को सूचना दे सकता है। खुले पाए गए स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। आगामी फैसला मुख्यालय लेगा।
आरपी कौशिक, कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें