महेंद्रगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रविवार प्रात: तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सात दिन की यात्रा पर एक सरकारी शिष्ट मंडल के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुए। लंदन पहुंचने पर रवि शर्मा बखेटा वाले अध्यक्ष हरियाणा संघ एसोसिएशन यूके, जसबीर दहिया, मधुकर शर्मा, विरेंद्र जून, प्रियांशु गुर्जर और ब्रिटेन के हरियाणा निवासियों ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
इस यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ उनकी धर्मपत्नी बिमला शर्मा सहित दीन बंधु महाविद्यालय मुरथल के वाइस चांसलर डा. राजेंद्र अनायत, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के वाइस चांसलर डॉ. टंकेश्वर कुमार सचदेवा, जेसी बास महाविद्यालय फरीदाबाद के वाइस चांसलर दिनेश कुुमार तीनों यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलर कैंब्रिज विश्वविद्यालय लंदन सहित अन्य विश्वविद्यालयों में जाकर अध्ययन कर हरियाणा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उपाय जानेंगे।