फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, खरीफ फसल की बुवाई में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर और आसपास के क्षेत्र में रविवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिससे करीब एक सप्ताह से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस गिर गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 9.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश शनिवार रात करीब 12 बजे शुरू हुई जो रविवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही। करीब 12 घंटे हुई रिमझिम से शहर में 19 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इससे चार दिन पहले 21 एमएम बारिश हुई थी। वहीं, इस बारिश की वजह से अनेक निचले इलाकों में पानी भर गया। दूसरी ओर शहर के अनेक हिस्सों में बारिश के बाद दो घंटे बिजली गुल रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में ओर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


इन इलाकों में भरा पानी
शहर के निचले इलाके सैन चौक, पुरानी सराय, नई सराय, मुख्य बाजार, जमालपुर, खड़खड़ी, पुरानी कचहरी रोड, पार्क रोड, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, रेलवे रोड व बावड़ीपुर सहित अनेक इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव की स्थिति देर शाम तक रही। जिसके कारण लोगों को कुछ परेशानी अवश्य हुई।

रेलवे की करनी भुगत रही है जनता
रेलवे की करनी को शहर की जनता भुगत रही है। रेलवे अंडरपास में पानी की निकासी नहीं होने के कारण तीन-चार फुट पानी भर जाने से छोटे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं पैदल राहगीर रेलवे की लाइन के ऊपर से होकर गुजरना पड़ता है। एक बार बारिश होने के बाद यह समस्या दो-तीन दिन तक बनी रहती है। शहर के सामाजिक संगठनों ने कई बार रेलवे को बारिश के पानी की निकासी की शिकायत कर चुके है।
विज्ञापन


क्षेत्र में अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे
क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी। बारिश होते ही किसानों ने बाजरा की बिजाई का काम शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि कपास फसल में बारिश संजीवनी काम करेगी। अच्छी बारिश होने से बाजरे की अगेती बिजाई शुरू हो जाएगी। पिछले बार बाजरा फसल के अच्छे दाम मिलने से इस बार बाजरा की फसल की बिजाई अधिक भूमि पर की जाएगी। कपास फसल की बिजाई क्षेत्र में हो चुकी है। किसानों का कहना है कि पहली बारिश अच्छी खासी हुई है। जिससे खेतों की तह तक नमी पहुंच गई। नमी ठीक होने पर पौधा स्वस्थ और समय पर अंकुरित हो सकेगा। फिलहाल किसान खेती के काम में जी तोड़ मेहनत कर खरीफ की फसल की बुवाई में जुट गया है। ग्वार फसल की बिजाई भी लोग अभी शुरू कर देंगे। इस संबंध में खंड कृषि अधिकारी हरीश यादव ने बताया कि इतनी बारिश हो गई कि बाजरा, ग्वार सहित सभी फसलों की बिजाई की जा सके। यह समय भी बिजाई के लिए अनुकूल है।

अंडर पास में पानी जमा होने से लोग रहे परेशान
मंडी अटेली। पुराना बस स्टेंड से पुरानी मंडी को जाने वाले मार्ग पर बनाया गया अंडर पास में पानी जमा होने से कस्बा के लोग परेशान रहे। पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हुई क्योंकि लोग पटरी पार कर इधर-से उधर निकल जाते थे लेकिन आज रेलवे ने उस रास्ते पर बाड़ लगा दी जिससे पैदल चलने वाले लोगों को दूसरे वाहन में बैठकर अंडरपास पार करना पड़ा। यह समस्या जैसे ही बारिश होती है यहां के नागरिकों को झेलनी पड़ती है। कस्बा के लोगों ने बताया कि जब अंडरपास बनाया जा रहा था तब भी अधिकारियों को पैदल पथ पार बनाने की मांग की गई थी क्योंकि अंदर बाजार है। अधिकतर व्यापारी घर से दुकानों में पैदल चलकर ही आते है। दूसरा स्कूल व अस्पताल भी इसी रास्ते में पड़ता है। स्कूल के बच्चे व महिलाओं को सबसे अधिक परेशान होती है। एंबुलेंस भी इसी मार्ग से आती है। अगर अंडर पास में पानी अधिक खड़ा हो जाता है तो उसको भी मार्ग बदलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें