फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशरों व प्रदूषण के विरोध में हुई महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्टोन क्रशरों व प्रदूषण के विरोध में गांव मेघोत बिंजा व मेघोत हाला में रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् तेजपाल यादव ने कहा कि पिछले 13 महीनों से स्टोन क्रशरों के विरोध में हमारा सामाजिक व कानूनी जन संघर्ष जारी है। जुलाई के पहले पखवाड़े में निर्धारित आंदोलन के तहत नारनौल सचिवालय में लोग इस समस्या के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशरों की मनमानी के चलते नांगल चौधरी क्षेत्र के हजारों लोग शुद्ध हवा के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। चारों तरफ धूल के भारी गुब्बारे नजर आ रहे हैं। हमारी पुरजोर मांग यह है कि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन एनजीटी कोर्ट में जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने का काम करें ताकि सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस पर्यावरण प्रदूषण की परेशानी से क्षेत्र के लोगों को तुरंत राहत मिल सके। स्टोन क्रशरों की उड़ती धूल से लोगों की सांस पर बीमारियों का पहरा बैठ गया है। इसी के साथ ओवरलोड डंपरों के चलते मेघोत- नारनौल रोड पर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। मेघोत बिंजा गांव की आबादी के बिल्कुल साथ में लगते खनन क्षेत्र में भारी ब्लास्टिंग की वजह से लोगों के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। जमीन में कंपन बहुत तीव्र गति से होता है। नांगल चौधरी क्षेत्र के प्राकृतिक संपदा व संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन बुरी तरह से बिगड़ चुका है। जिससे आने वाले समय में नांगल चौधरी क्षेत्र में भारी भूकंप आने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। क्योंकि सैकड़ों फीट की गहराई तक जमीन पूरी तरह से खोखली हो चुकी है। महापंचायत में दोनों गांवों के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें