फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं हैं पार्किंग स्थल, आमजन को हो उठानी पड़ रही है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की नगरपालिका गठन के बाद अभी तक शहर में पार्किंग स्थल नहीं बन पाया है। पार्किंग के अभाव में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन चालक अपने वाहनों को सड़कों को इधर-उधर खड़ा कर देते हैं, इससे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शहर दो तीन मार्ग ऐसे हैं जहां दिन में कई बार जाम लगता है। इन मार्गों को नो पार्किंग एरिया घोषित किया जाना चाहिए। पहले पार्किंग की समस्या अधिक नहीं खलती थी किंतु पिछले दस वर्षों से शहर में आबादी के साथ वाहनों की संख्या बढ़ गई है। प्रतिदिन शहर में अनुमानित तीन हजार दुपहिया-चौपहिया वाहन बाजार में सड़कों पर खड़े रहते हैं। वाहनों की वजह सड़के संकरी हो जाती है जिससे जाम लग जाता है। इस समय शहर में कम से कम तीन पार्किंग स्थल की आवश्यकता है तभी जाकर बाजार अतिक्रमण और जाम मुक्त हो सकता है।
अस्पताल परिसर में किए जा रही हैं गाड़ियां पार्क
शहर में पार्किंग नहीं होने का खामियाजा कर्मचारियों एवं आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ा रहा है। बैंक कर्मचारियाें के साथ ही यहां आने वाले लोग भी अस्पताल परिसर में अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। अस्पताल पार्किंग स्टैंड पर चिकित्सकों की गाड़ियां आती है उससे पहले ही बैंक कर्मचारी गाड़ी खड़ी कर जाते हैं न ही एंबुलेंस खड़ी हो पाता है। एंबुलेंसों को इधर उधर खड़ा करना पड़ता है। एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने नगरपालिका सचिव एवं थाना प्रभारी महेंद्रगढ़ को इसकी लिखित में शिकायत की है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर घोषित हो नो पार्किंग एरिया
शहर के सिनेमा रोड, शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, किला रोड सबसे व्यस्त रोड हैं। सिनेमा रोड पर आमने-सामने बैंक तथा शोरूम होने की वजह से सैकड़ों वाहन खड़े रहे हैं। इस रोड पर हमेशा जाम के हालात रहते हैं। वहीं शंकर किला रोड पर दुकानदार पहले ही अतिक्रमण किए हुए हैं और उसके बाद उपभोक्ता सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं जिससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक संकरी गली बन जाती है। ऐसे ही हालात शंकर मार्केट और गांधी मार्केट के भी हैं।
शहर में प्रतिदिन खड़े रहते हैं तीन हजार वाहन
नगरपालिका पार्किंग स्थल बनाकर अपना आय का साधन बढ़ा सकती है। नगर में प्रतिदिन 2000 दुपहिया तथा 500 चौपहिया वाहन पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़े रहते हैं। पालिका दो या तीन पार्किंग स्थल बनाकर लाखों रुपये के टेंडर किए जा सकते हैं जिससे पालिका की न केवल आय बढ़ेगी बल्कि शहर में जाम तथा अतिक्रमण जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी तथा शहर भी सुंदर दिखाई देने लगेगा। अधिकतर दुकानदार अतिक्रमण दुकानों के बाहर खड़े किए जा रहे वाहनों के लिए करते हैं।
प्रति वर्ष हो रही हैं 90 बाइक चोरी
आपको बता दें कि शहर में पार्किंग के अभाव में प्रति वर्ष 90 बाइक चोरी हो रही हैं। वैसे सिटी पुलिस इसे 60 से 70 बाइकों का आंकड़ा बता रही हैं किंतु हकीकत में शहर में प्रति वर्ष 90 के करीब बाइकें चोरी हो जाती हैं। लोग पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़ी कर जाते हैं जब वापस आते हैं तो बाइक वहां से गायब मिलती है। बाइक चोरी होने पर वाहन चालक की मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक परेशानी बढ़ जाती है।
बाक्स:
बिना पार्किंग के पास हो जाते है कॉमर्शियल भवनों के नक्शे:
नगरपालिका की ओर से कॉमर्शियल भवन के नक्शे बिना जांच किए ही पास कर दिए जाते हैं। मुख्य बाजरों में कई ऐसे होटल, शोरूम, रेस्टोरेंट, हैं जो बिना पार्किंग के ही चल रहे हैं । पिछले 2 वर्षों में लगभग 35 नक् शे कॉमर्शियल पास किए जा चुके हैं। किंतु कितनी बिल्डिंग नियमानुसार बनाई गई हैं इसका कोई जबाव नहीं। इसके अलावा शहर में जितनी भी पुरानी बिल्डिंग कामर्शियल यूज के लिए बनी हुई हैं। उनमें भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में खुली बैंकों की शाखाओं किराए के भवनों में चल रही हैं उनके पास भी पार्किंग की सुविधा नहीं हैं।
विज्ञापन

नपा की ओर से एक अस्थायी पार्किंग नपा कार्यालय के सामने बनाई हुई है लेकिन उस पार्किंग में कोई वाहन खड़ा नहीं होता। पुलिस से हम अनुरोध करेंगे कि वो राइडर लगाकर वाहनों का चालान करें। हमने कोई भी कॉमर्शियल नक्शा बिना पार्किंग के पास नहीं किया है जो पहले पास हो चुके हैं उनको सोमवार को नोटिस भेजा जाएगा।
-रीना बंटी, चेयरपर्सन, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें