नारनौल। जून माह शुरू होते ही प्रचंड गर्मी ने शनिवार को अब तक के तापमान के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। शुक्रवार को तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन शनिवार को फिर तापमान में 2.7 डिग्री उछाल के साथ 47.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के आगे कूलर व एसी शोपीस बनकर रहे गए हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी कुछ दिन इसी तरह से पारा बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
बिजली कटों से बढ़ी परेशानी -
भीषण गर्मी के बीच बिजली कटों ने भी लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिन के साथ रात को लग रहे अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली निगम मरम्मत कार्य के नाम घंटों कट लग रहे हैं। जिससे इस प्रचंड गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो जाता है।
लू से बचाव
- घर से निकले समय भरपेट पानी अवश्य पिये
सूती, ढीले व आराम दायक कपड़े पहने
घर से निकले समय सिर पर कपड़ा डालकर निकले।
लू से बचने के लिए निंबू पानी, लस्सी का अधिक से अधिक सेवन करें।
लू के लक्ष्ण
उल्टी आना, सिर दर्द, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन होना, नब्ज असामान्य होना व अन्य लक्ष्ण है।
क्या न करें
धूप में खाली पेट न निकले।
पानी हमेशा साथ रखे।
शरीर में पानी कम न होने दे।
मिर्च मसाले व बासी भोजन न करे
कूलर व एसी से अचानक धूप में ना निकले।