फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्टीशन ने कूलर के दामों को किया कंट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। सूर्यदेव के तीखे तेवरों को देखकर जिले में कूलर बाजार में रौनक नजर आने लगी है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। चार मई को शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं यह पांच मई को 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में कूलर की मांग एकदम से बढ़ गई है। लोग कूलर खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ने लगे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही कूलर व्यवसायियों का धंधा भी अब चमकने लगा है। इस बार राहत की बात यह है कि अधिक प्रतिस्पर्धा होने के कारण कूलर के रेटों में गत वर्ष के मुकाबले कोई वृद्धि नहीं हुई है।
गर्मी आते ही कूलर बाजार भी गर्माने लगा है। शहर में कूलर बनाने के कई लघु उद्योग हैं। जिले के बाहर से भी कूलर आ रहे हैं। इसके अलावा कई कंपनियों के कूलर भी शहर में आ रहे हैं। कई लोग जहां कंपनियों के कूलर पसंद कर रहे हैं तो कई लोग शहर में ही बने कूलर पसंद कर रहे हैं। शहर के कूलर व्यापारियों को इस बार कूलर की बिक्री में थोड़ा इंतजार करना पड़ा है। कूलर की बिक्री आमतौर पर अप्रैल माह के शुरूआत से ही होने लग जाती है, मगर इस बार अप्रैल माह में बीच-बीच में बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। जिसके कारण यह बिक्री मई के शुरूआत में ही शुरू हो पाई। अब तीन-चार दिन से ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण शहर के कूलर बाजार में काफी रौनक देखी जा रही है। कूलर का व्यवसाय करने वाले दुकानदार भी खुश हैं।
विज्ञापन

छोटे कूलरों की बढ़ी डिमांड
वैसे तो कूलर कई वैरायटी में बाजार में आ रहे है। लेकिन लोगों की पहली पसंद छोटे कूलर ही बन रहे है। शहर में अधिकतर दुकानों पर छोटे कूलरों की भरमार है। विक्रेता आदर्श कुमार ने बताया कि छोटे कूलर बड़े कूलरों के मुकाबले ज्यादा ठंडी हवा देते है। इनके रेट भी बहुत कम होते है। इन कूलरों में छोटी मोटर होने के कारण बिजली की खपत बहुत कम होती है। साथ ही बिजली नहीं होने पर इन्वर्टर से भी पंखों से ज्यादा समय तक चलते है। बाजार में इन कूलरों की कीमत 1500 रुपये है।
गत वर्ष के मुकाबले नहीं बढ़े इस बार दाम
कूलर में आमतौर पर हर वर्ष दाम बढ़ जाते हैं, मगर इस बार कूलरों के दाम नहीं बढ़े। कूलर व्यापारियों का मानना है कि इस बार प्रतिस्पर्धा ज्यादा हो गया है। शहर में कूलर के कई लघु उद्योग स्थापित हो गए हैं। ऐसे में कूलर के दाम नहीं बढ़े। कूलर के दाम गत वर्ष के बराबर ही इस बार हैं।
शहर में विभिन्न कंपनी के कूलर बाजार में आए हुए हैं। इनके दाम भी पांच हजार रुपये से शुरू होकर दस से 12 हजार रुपये तक के हैं। जो शहर के विभिन्न शो रूम पर मिल रहे हैं। बेशक कूलर के दाम नहीं बढ़े हों, मगर कूलर के स्पेयर पार्ट के दाम भी बढ़ गए हैं। कूलर को लगने वाली घास, पानी को उठाने वाली मोटर, एग्जास्ट मोटर, जाली व लेबर गत वर्ष से ज्यादा महंगा हो गया है।
मौसम की भी मार झेली इस बार कूलर बाजार ने
इस बार मौसम की भी मार कूलर बाजार ने झेली। गर्मियों की शुरूआत अप्रैल माह से हो जाती है, मगर इस बार यह अप्रैल माह में कई बार बरसात हुई। जिससे मौसम गर्म नहीं हो पाया। अप्रैल के अंत में तेज गर्मी पड़ी तथा 04 अप्रैल को पारा 40 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं यह 5 मई को 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान कई दिनों से 20 से 23 डिग्री सेल्सियस ही चल रहा है तथा रात अभी गर्म नहीं हुई हैं। जिसके कारण कूलर बाजार में थोड़ी सुस्ती ही रही।
विज्ञापन

अब लोग कूलर की मांग करने लगे हैं, हालांकि रेट गत वर्ष के ही बराबर हैं, मगर मांग अब बढ़ गई है। आर्दश कुमार, व्यापारी
अप्रैल माह में कूलर मार्केट कुछ ठंडा था, मगर अब कूलर बाजार में एकदम से तेजी आ गई है। जिससे व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। कृष्ण कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें