फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल ब्लॉक के 25 निजी स्कूलों ने नहीं दी रिक्त सीटों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीन आने वाले 25 निजी स्कूलों ने विभाग के नोटिस के बाद भी सीटों की जानकारी नहीं दी है। सीटों की जानकारी नहीं मिलने से गरीब बच्चों को नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला दिलाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

बीईओ कार्यालय ने ब्लॉक के 40 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस दिया था। विभाग के कारण बताओ नोटिस के बाद भी इन स्कूलों ने कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं अपनाया। विभाग ने निजी स्कूलों को नियम 134ए के तहत बच्चों के एडमिशन के लिए रिक्त सीटों की जानकारी निर्धारित समय सीमा में देने के लिए शेड्यूल जारी किया था। इसके बाद कुछ स्कूलों ने विभाग को जानकारी दी।
विभाग की सख्ती को देखते हुए 40 निजी स्कूलों में से 15 निजी स्कूलों ने रिक्त सीटों की जानकारी का ब्योरा बीईओ कार्यालय को दिया है। लेकिन अभी भी 25 निजी स्कूलों ने विभाग को मांगी गई जानकारी को नहीं दी है। नारनौल के खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह बालवान ने बताया कि करीब 25 निजी स्कूलों के रिक्त सीटों की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों की अवहेलना करने वाले निजी स्कूलों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में बीपीएल व कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा दूसरी से 12वीं में एडमिशन देने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद 14 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में परीक्षा आयोजित की गई थी। दाखिले की पहली सूची 22 अप्रैल से 24 अप्रैल थी। लेकिन अब 27 अप्रैल की दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें