फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश गाहड़ा बने बार कनीना के प्रधान और पवन बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। शुक्रवार को कनीना बार एसोसिएशन में प्रधान और सचिव के पद के लिए मतदान हुआ। मतदान में प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दो प्रत्याशी रामनिवास शर्मा और हरीश गाहड़ा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। सुबह दस बजे वोटिंग शुरू हुई। शाम चार बजे परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि कुल 90 में से 88 वोट पोल हुए। जिसमें से एक वोट रद्द हो गया।
विज्ञापन

रामनिवास शर्मा को 36 मत मिले और हरीश गाहड़ा 51 मत मिले। हरीश गाहड़ा ने 15 वोटों से जीत दर्ज की। सचिव पद के लिए सतीश ढाणा को 27 और पवन कुमार यादव को 60 मत मिले। 28 मार्च को उप प्रधान के लिए प्रविंद्र कुमार, सह सचिव के लिए शिव चरण शर्मा और कोषाध्यक्ष के लिए रघुराज सिंह का एक-एक नामांकन था। इस कारण यह सभी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। दो पदों के लिए चुनाव हुआ। सुुबह दस बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मतदान शांतिपूर्वक हुआ। ऐतिहात के तौर पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए थे। थाना प्रभारी बलवान सिंह, सिटी चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह, एसए सतपाल सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद थे। नवनिर्वाचित प्रधान हरीश गाहड़ा ने कहा कि सभी के सहयोग से बार में काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें