फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री बोले मैंने तो नामांकन के दिन ही बता दिया था हुड्डा साहब ने कांटा काढ लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा मैंने तो नामांकन के दिन ही बता दिया था कि हुड्डा साहब ने अपना कांटा काढ लिया। रणदीप का हारना तय था। जींद की जनता ने सरकार की नीतियों पर मोहर लगाने का काम किया है। लोकसभा से ऐन पहले प्रदेश की जनता ने सभी राजनीतिक दलों के लिए अपना फैसला सुुना दिया है। वीरवार को मीडिया से बातचीत में शिक्षामंत्री रामबिलास ने सोशल मीडिया पर हुड्डा के साथ उनकी हंसी मजाक वाली वायरल हुई वीडियो का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि मैंने तो उसी दिन बता दिया था कि भाजपा की जीत तय है। जींद की जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है। हरियाणा के लोग राजनीतिक सोच के धनी हैं। राजनीति में बहुत सोच-समझकर फैसला लेते हैं। देश में राजनीतिक लहर की शुरूआत भी हरियाणा से ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद में भाजपा की जीत ऐसे मौके पर हुई है। जबकि लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने समय पर ही होंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के साथ कराने का कोई इरादा नहीं है। इस परिणाम के बाद सभी दलों को अपनी-अपनी स्थिति का पता लग गया है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, डीसी गरिमा मित्तल, एसपी विनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें