फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्कूल के सामने लगा कूड़े का ढेर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 शुरू होने में अब आखिरी चार दिन बचे है। 4 जनवरी से देश भर में सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। शहर में इस सर्वे से पहले कचरे के ढेर से लगे हुए हैं। अमर उजाला की टीम स्वच्छता की हकीकत जानने पहुंची तो सैनी मोहल्ला स्थित बास स्कूल के पास गंदगी फैली हुई थी। लोगों ने बताया कि दूर दराज से यहां पर कूड़ा डालकर चले जाते है। 10-15 दिन में कूड़े का उठान किया जाता है। जिसके कारण कूड़ा एकत्रित हो जाता है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्कूल के सामने पड़े हुए कूड़े के कारण स्कूल के बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के दुकानदार भी इस कूड़े से परेशान है। यहां पड़े कूड़े पर लावारिस गोवंश मुंह मारकर कूड़े को बिखेर देते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 2 महीने से नगरपालिका का टेंपो भी नहीं आ रहे। सफाई के अभाव में लोगों को नरकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। नपा से इसके बारे में शिकायत कर चुके है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अगर प्रतिदिन कूड़ा उठता रहे तो लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सुबह दुकान खोलते हैं तब दुकान के आसपास कूड़े का ढेर लगा रहता है। जोकि वहां से निकाले वाले साधनों के कारण उड़कर दुकान के सामने एकत्रित हो जाता है। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल में जब बच्चे आते है तो वहां पर कूड़े से बदबू आने लगती है। यह शहर का मुख्य मार्ग होने के साथ-साथ यहां पर दो स्कूल पड़ते है। प्रतिदिन कूड़े का उठान हो जाए तो किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
लगभग 20 दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नपा कर्मचारी कूड़े को उठाकर नहीं ले जाते। कूड़ा हवा से उड़कर दुकानों के सामने आ जाता है। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

दूर दराज से लोग यहां पर कूड़ा डालकर चले जाते हैं। नपा के टेंपो घर-घर जाकर कूड़े का उठान करते थे। लेकिन दो महीने से टेंपों नहीं आने के कारण लोग घरों का कूड़ा यहां डालकर चले जाते है। जिसके कारण कूड़े का ढेर लगा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें