फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। पुरानी पेंशन बहाली को चल रही पेंशन अधिकार रथ यात्रा का रविवार को स्थानीय चितवन वाटिका में स्वागत किया। जिला कर्मचारियों पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त के निवास पर पहुंचकर वहां स्थित कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। इससे पहले चितवन वाटिका में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रधान सुरेंद्र यादव ने कहा कि एनपीएस न्यू पेंशन स्कीम ना होकर यह नो पेंशन स्कीम है। इस स्कीम में कर्मचारी को कोई लाभ नहीं दिया गया। पुरानी पेंशन पूर्णतया सरकार के संरक्षण पर आधारित है। जिला हसला के प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन में किसी भी कर्मचारी को किसी प्रकार का अंशदान नहीं देना होगा। जबकि नई पेंशन स्कीम में कर्मचारी को 10 प्रतिशत अंशदान देना होता है। पुरानी पेंशन में सेवानिवृत्ति होने पर कर्मचारी को सरकार द्वारा पूरी पेंशन व जीपीएफ आदि सभी लाभ मिलते है। जबकि नई पेंशन स्कीम में कर्मचारी को सेवानिवृत्ति होने पर 60 प्रतिशत ही मिलता है और वो भी टैक्स काटकर दिया जाता है। जिसकी हम घोर निंदा करते है व पूर्ण रूप से बहिष्कार करते है । प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र धारीवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा सामाजिक व संवैधानिक हक है और सभी मिलकर इसे हर कीमत पर लेकर रहेंगे। यदि सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो पेंशन विहीन कर्मचारी प्रदेश में सरकार के विरुद्ध आंदोलन करेंगे और जो भी राजनैतिक दल उसकी सरकार बनाने के बाद एक सप्ताह पुरानी पेंशन लागू करने का काम करेगा। हम उसी दल को सरकार बनाने में सहयोग करेंगे । प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र धारीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त के निवास पर जाकर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव देवेन्द्र यादव, अशोक कुमार, महीपाल, विजय, प्रमोद, अनूप लाठर, मनोज कादयान, देवराज बाल्यान, रघुवीर सिंह, जितेन्द्र यादव, हसंराज, प्रदीप, कैलाश चंद, रमेश सोनी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें