फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जनवरी से फिर आएगा नहरों में पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 जनवरी से फिर आएगा नहरों में पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने किसानों से नहरी पानी का उचित प्रयोग करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 20 जनवरी से नहरी पानी की सप्लाई पुन: आरंभ की जा रही है, जो लगातार 15 दिन तक चलेगी।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि यह सत्य है कि मांग अनुसार क्षेत्र में भरपूर सिंचाई के लिए पानी की पूरी मात्रा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 वर्ष में नहरी पानी की सप्लाई में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। क्षेत्र के हिस्से को मिलने वाली पानी की निर्धारित मात्रा 545 क्यूसेक से बढ़ाकर 874 क्यूसेक कर दी गई है। क्षेत्र के हिस्से का पानी समय अनुसार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के पास उपलब्ध नहरी पानी की वितरण व्यवस्था अनुसार हमें अपना उचित हिस्सा मिल रहा है। जब तक एसवाईएल के माध्यम से रावी व व्यास नदियों का अतिरिक्त पानी राज्य को नहीं मिल जाता तब तक हमें वर्तमान में उपलब्ध पानी का न्याय संगत एवं विवेकपूर्ण उपयोग करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें