फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे-आगे मरम्मत, पीछे-पीछे टूटता जा रहा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सुधारीकरण हो रहे नेशनल हाइवे में आगे-आगे काम हो रहा है, वहीं पीछे-पीछे ठीक की हुई सड़क टूटती जा रही है। जिसके कारण इस मरम्मत के काम पर सवाल उठने लगे हैं। हालात यह है कि करीब डेढ़ माह पूर्व मरम्मत की गई सड़क टूटने लगी है तथा उस पर गहरे गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। सिंघाना रोड पर तो काफी गड्ढे हो भी गए हैं। जिससे अब फिर से इस नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने में परेशानी हो रही है।
यहां से होकर गुजर रहे नेशनल हाइवे नंबर 11 की हालत काफी खस्ता हो चुकी थी। यह हाइवे बीकानेर को रेवाड़ी से जोड़ता है। हाइवे पर सबसे बुरा हाल सिंघाना रोड का था। जिसको बरीब डेढ़ माह पूर्व ही मरम्मत कर ठीक किया गया था। मगर मरम्मत के डेढ़ माह भी यह रोड नहीं चल पाया तथा एक माह बाद ही इसमें कई जगह से गड्ढे होने लग गए। अब सिंघाना रोड पर पेट्रोल पंप के सामने इस मरम्मत किए गए हाइवे पर एक बड़ा सा गड्ढा हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसको दरकिनार कर मरम्मत करने वाले अब रेवाड़ी रोड पर मरम्मत का कार्य करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

-बहुत खस्ता है अभी भी रेवाड़ी रोड की हालत
वैसे तो यहां अब मरम्मत का काम चल रहा है, मगर इस नेशनल हाइवे पर रेवाड़ी रोड की हालत अभी बहुत ही खस्ता है। हालात यह है कि रेवाड़ी तक के सफर में लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक लग रहे हैं। शहर के अलावा यह मार्ग गांवों में भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।

-एक माह बंद रहा मरम्मत का काम
दिसंबर दस के बाद जनवरी के प्रथम सप्ताह तक करीब एक माह इस रोड पर मरम्मत का काम बंद रहा था। जिसके कारण रेवाड़ी रोड पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब पांच-सात दिन से फिर से इस रोड पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

- दो माह में पूरा होने की उम्मीद
नेशनल हाइवे न. 11 का पेचवर्क कार्य में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इस पेचवर्क कार्य के तहत जिला के रेवाड़ी बार्डर से सिंघाना बार्डर तक करीब 41 किलोमीटर लंबी सड़क को ठीक किया जाना है। इसका कार्य नवंबर 2017 में शुरू किया गया था। दिसंबर से 15 जनवरी तक नियम के अनुसार सड़क पर तारकोल डालने का कार्य नहीं किया जा सकता था। इसलिए पेचवर्क कार्य को बीच में रोक दिया था। अब दो माह में यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एनएच-11 पर पेचवर्क का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। कुछ जगह पर सड़क ज्यादा टूट गई थी। वहां मरम्मत की गई थी। परंतु सर्दी के चलते सड़क पर तारकोल डालने का कार्य बीच में रोकना पड़ा है। अंतिम लेयर नहीं डालने के कारण कुछ स्थानों पर सड़क फिर से टूट गई होगी। पेचवर्क करने के बाद जहां से सड़क फिर से टूटी है, वहां अभी अंतिम लेयर डालनी बाकी है। अंतिम लेयर डालने से पहले पूरे रास्ते को ठीक कर दिया जाएगा।
- प्रवीण चौधरी, एनएच-11 ईई, एडीबी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें