फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मंजूरी सराहनीय कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मंजूरी सराहनीय कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महर्षि वाल्मीकि चौपाल स्थित मोहल्ला राव में शुक्रवार को हरियाणा वाल्मीकि महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि पिछले दो साल से राज्य स्तरीय सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मांग की जा रही थी जिसे प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मीटिंग में मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद प्रदेश के सफाई कर्मचारियों एवं सफाई दरोगाओं की मांग को जल्द से जल्द पूरा कर निदान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला महासचिव महावीर वाल्मीकि ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं मंत्री मंडल द्वारा केन्द्र सरकार की तर्ज पर सरकारी नौकरी की ग्रुप सी व ग्रुप डी साक्षात्कार की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से खत्म किया गया है जो कि प्रशंसनीय कार्य है। इससे प्रदेश के काबिल और होनहार परीक्षार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन हो सकेगा। इस मौके पर धर्मेन्द्र वाल्मीकि, करतार सिंह, राजेश चांविरया, ललित वाल्मीकि, प्रदीप, राजेन्द्र, भीम सिंह, राजेन्द्र, मुकेश जैदिया, प्रदीप जैदिया, प्रवीण कुमार, सुभाष चांवरिया, सुनील, अतर सिंह, मुन्ना लाल पटीकरा, महेश, सोनू वीर, धर्मवीर एवं मनोज बोयत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें